बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- तेल्हाड़ा में विधायक ने किया त्रिपोलिया गोयल टूर्नामेंट का उद्घाटन फोटो : तेल्हाड़ा क्रिकेट-तेल्हाड़ा के तेल्हाड़ा उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते विधायक रुहेल रंजन व अन्य। एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा उच्च विद्यालय के मैदान में त्रिपोलिया गोयल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी। विधायक रुहेल रंजन व भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव ने दीप जलाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। पहले मैच में चंदासी के कुमार क्लब ने मीरा बिगहा के पायस क्लब को हरा दिया। टॉस जीतकर मीरा बिगहा के कप्तान में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 16 ओवर में सात विकेट पर 212 रन बनाये। चंदासी की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 215 बनाये और मैच को जीत लिया। चंदासी के ब्रजेश को मैन ऑफ दी मैच चुना गया। विधायक ने कह...