रुद्रपुर, जनवरी 20 -- किच्छा, संवाददाता। देवरिया भूड़ा के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय धर्मेंद्र थापा एवं स्वर्गीय दिनेश चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में ऑल आउट अवेंजर किच्छा ने भूड़ा इलेवन को आठ विकेट से हराया। मंगलवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे खिलाड़ियों में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास होता हैं। उद्घाटन मैच भूड़ा इलेवन एवं ऑल आउट अवेंजर किच्छा के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर किच्छा की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में भूड़ा इलेवन की टीम 68 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑल आउट अवेंजर किच्छा की टीम ने शानद...