फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 13 -- कायमगंज। नगर के एसएनएम इंटर कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार से क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. शरद गंगवार, उद्योगपति सत्य प्रकाश अग्रवाल और राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पहले ही मैच में रोमांचक खेल देखने के लिए मैदान में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। उद्घाटन मैच अंसारी वॉरियर्स अमरोहा और केसी स्टार नोएडा के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमरोहा की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर दर्शकों में जोश भर दिया। अमरोहा ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 169 बनाकर 170 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नज...