बेगुसराय, फरवरी 13 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित डायमंड जुबली क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का दूसरा लीग मैच वृंदावन बनाम हसनपुर बगर के बीच खेला गया। हसनपुर बागर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वृंदावन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 245 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर बागर की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती चार ओवर में ही टीम के पांच विकेट मात्र 12 रन के स्कोर पर गिर गए। इसके बाद सोडियम और विकास कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 135 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई जिसने टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। रोमांचक मुकाबले में हसनपुर बागर की टीम ने 20वें ओवर में एक विकेट से जीत हासिल कर ल...