पूर्णिया, नवम्बर 24 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर में आयोजित सुनील सर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में रुपौली विधायक कलाधर मंडल पहुंचे थे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन सुनील सर के याद में आदर्श युवा क्लब अकबरपुर के द्वारा किया गया था। विधायक ने दोनों टीमो के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक जीवन का आरम्भ इसी अकबरपुर की धरती सोनमा पंचायत से आरम्भ हुआ है। यहां के लोगों के द्वारा जो प्रेम उन्हें मिला है वह इसे आजीवन याद रखेंगे और हमेशा वह इसका ऋणी रहेंगे । इसके साथ ही उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजक आदर्श युवा क्लब अकबरपुर के कमिटी सदस्यों को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन समय-समय पर होते रहना चा...