बेगुसराय, मार्च 16 -- बलिया, एक संवाददाता। होली के दौरान पोखरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड 16 इस्लामपुर मोहल्ले में क्रिकेट खेलने के दौरान एक घर में गेंद चले जाने के कारण दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें एक व्यक्ति को हल्की चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष भी पोखरिया गांव पहुंच गए। प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष साक्षी कुमारी ने इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। एसपी ने प्रेस बयान में बताया कि बलिया थाना पुलिस को 14 मार्च की संध्या सूचना मिली कि मौलवीचौक इस्लामपुर पोखरिया वार्ड नं. 16 के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा होने के बाद रोड़ेबाजी की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। आसपास उपस्थित स्थानीय लोगों से पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.