मैनपुरी, फरवरी 8 -- थाना क्षेत्र के ग्राम सहारा में क्रिकेट खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव घर वापस ले गए। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग भी शोक में डूब गए हैं। घटना रविवार सुबह की है। ग्रामवासी 14 वर्षीय विराट पुत्र सोमेंद्र सिंह अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। खेलते समय वह गिर पड़ा। यह देखकर साथी खिलाड़ियों ने उसके परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई है। मृतक किशोर के पिता दिल्ली में नौकरी ...