पीलीभीत, जून 3 -- डिस्ट्रिक्ट स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर चयन ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए टीम में शामिल किया जाएगा। चयन ट्रायल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16 और अंडर 19 आयु वर्ग के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। चयनकर्ता नातिक अली और अर्शी खान ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखने का काम किया। ट्रायल के बाद खिलाड़ियों के लिए दो दिन का शिविर आयोजित होगा, जिसमें खिलाड़ियों के फिटनेस और क्रिकेट की तकनीकी दक्षता को परखने के बाद चयन किया जाएगा। ट्रायल के दौरान डिस्ट्रिक्ट स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और एकेडमी के मुख्य कोच रिजवान खान, कपिल देव, सूरजबाबू, गगनदीप सिंह, अरशद खान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हि...