मैनपुरी, जनवरी 20 -- थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर में क्रिकेट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बीते सोमवार सुबह 11 बजे ग्राम हीरापुर में क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक चेतराम गंगवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कई लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से कौशलेंद्र, अनुज कुमार, धीरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सौरभ, अंशुल, गुड्डू, सत्यराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ पर पता चला कि कुछ दिन पूर्व क्रिकेट खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट हो गई। मंगलवार को पुलिस ने एक पक्ष के कौशलेंद्र, धीरेंद्र, सत्यपाल पुत्रगण बलवीर, अनुज पुत्र महेंद...