सासाराम, मार्च 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम में संचालित एबी क्रिकेट अकादमी में अभ्यास करने के लिए बोकारो से आए एक युवक की सोन उच्च नहर में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से क्रिकेटर की काफी खोजबीन की गई। पांच-छह घंटे की खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। युवक झारखंड के बोकारो निवासी रवि 18 वर्ष बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एबी क्रिकेट अकादमी के हॉस्टल में रहकर युवक क्रिकेट का अभ्यास करता था। बताया कि हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही के कारण चार क्रिकेटर बिना सूचना के ही नहर में स्नान करने के लिए चले गए। दो युवक नहर में स्नान करने लगे। जबकि दो युवक बैठकर देख रहे थे। एक युवक स्नान करने के बाद बाहर निकल गया। जबकि दूसरा युवक पानी में डूबकी लगाने के बाद बाहर नहीं निकला। जिसकी खोजबीन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.