चाईबासा, फरवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। उद्योगपति बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 33वीं बीएल नेवटिया टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता में टॉउन क्लब चाईबासा ने नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा को तथा आर के अकादमी सोनुआ ने देवेंद्र मांझी क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर शुरू हुए इस प्रतियोगिता के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेशनल क्रिकेट क्लब बड़ाजामदा की टीम ने वैभव गौर के 79 रनों की बदौलत निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। टॉउन क्लब की ओर से शुभम यादव ने एक रन देकर तीन विकेट हासिल किए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी टॉउन क्लब की टीम ने प्रणय विश्वकर्मा के शानद...