नई दिल्ली, मार्च 16 -- क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी नाराज हो गए हैं। उन्होंने इसे शरीयत के खिलाफ और नाजायज बता दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बच्चा छोटा और नासमझ हो और होली खेले तो शरीयत से बच सकता है। लेकिन यदि बालिग होकर होली खेलेगा तो शरीयत के नियमों के हिसाब से यह नाजायज है। एक निजी चैनल से बातचीत में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि मो.शमी साहब क्रिकेटर की बेटी होली खेल रही है। इसमें दो कंडीशन हैं। पहली कंडीशन यह है कि वो बच्ची है, ना समझ है, नाबालिग है, उसको शरीयत के नियमों के बारे में नहीं पता है तो उस पर शरीयत कोई हुक्म नहीं देती है। यदि वो बालिग है और वो शरीयत के मिजाज और हुक्म को जानती है कि गैर मुस्लिमों के मजहबी त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.