अलीगढ़, फरवरी 6 -- भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह इन दिनों एक अलग तरह की 'पिच' पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। साइबर ठगों ने रिंकू सिंह की आधिकारिक फेसबुक आईडी हैक कर ली है। चौंकाने वाली बात यह है कि हैकर्स ने न केवल आईडी का एक्सेस छीना है, बल्कि उस अकाउंट से होने वाली 'मोनेटाइजेशन इनकम' को भी अपने बैंक खातों में डाइवर्ट कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।व्यस्तता का फायदा उठाकर सेंधमारी ओजोन सिटी गोल्ड स्टेट निवासी रिंकू सिंह के भाई सोनू सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रिंकू अपने क्रिकेट मैचों और ट्रेनिंग सत्रों में अत्यधिक व्यस्त रहते हैं। इसी व्यस्तता के कारण वह काफी समय से अपनी फेसबुक आईडी की ओर ध्यान नहीं दे सके। कुछ समय पूर्व जब उ...