नई दिल्ली, अगस्त 11 -- इंटरनेशनल क्रिकेटर और भारतीय टीम के सदस्य आकाशदीप ने पिछले हफ्ते रक्षाबंधन के मौके पर राजधानी लखनऊ में एक कार डीलर से फॉर्च्यूनर खरीदी थी। फॉर्च्यूनर के साथ आकाशदीप और उनकी बहन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। यही तस्वीरें अब मुसीबत बन गई है। परिवहन आयुक्त ने सोमवार को आकाशदीप को चेतावनी जारी की है। इसमें आकाशदीप को गाड़ी सड़क पर न चलाने की हिदायत दी गई है। यह फॉर्च्यूनर सनी मोटर्स प्रा. लि. के चिनहट लखनऊ स्थित शोरूम से खरीदी गई थी। आकाशदीप को दी गई चेतावनी कहा गया है कि यदि गाड़ी चलती मिली तो सीज कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इतना ही नहीं शोरूम संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसी कंपनी के एक अन्य शोरूम को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।आकाशदीप ने रक्षाबन्धन पर ली थी गाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.