मुरादाबाद, फरवरी 22 -- टीएमयू की इंटरकॉलिजिएट चैंपियनशिप के तहत पुरुष वर्ग में बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों में टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी। बास्केटबॉल में मैनेजमेंट कॉलेज, कबड्डी, खो-खो और क्रिकेट में सीसीएसआईटी कॉलेज की टीमों को मात देकर फिजिकल एजुकेशन की टीमें विजेता रहीं। पुरुष वर्ग के फिजिकल एजुकेशन बनाम मैनेजमेंट के बास्केटबॉल के फाइनल में फिजिकल एजुकेशन ने 29 प्वाइंट लेकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिजिकल एजुकेशन आदित्य गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 20 अंक से मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बॉयज खो-खो के फाइनल में फिजिकल एजुकेशन कॉलेज ने 8 चेज से गोल्ड अपने नाम किया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टिमिट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.