चम्पावत, जनवरी 25 -- लोहाघाट । गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नगर में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। खेल विभाग की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। ओपन पुरुष वर्ग की 10 किमी दौड़ में सुमित कुमार, नितिन बोहरा, निखिल ओली, ऋषभ मेहता, कपिल कुमार, हिमांशु कुमार, ओपन बालिका वर्ग की पांच किमी दौड़ में रिया, गुंजन, सुमन, मोनिका, कोमल, मिताक्षी, 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के जूनियर बालक वर्ग की पांच किमी दौड़ में नैतिक, सुजल, करन, सचिन, अंशु, सत्यम पहले छह स्थान मं रहे। सभी अव्वल रहे खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जसवंत खड़ायत, खेल विभाग से चंद्रशेखर ओली, आशीष राय, नवल राय, दीपक जोशी, जीवन गहतोड़ी, नरेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.