बरेली, मार्च 9 -- क्राइस्ट मैथोडिस्ट चर्च में रविवार की प्रार्थना सभा को चर्च की महिलाओं को सम्मान देते हुए इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। प्रार्थना सभा का प्रारंभ रेव्ह. प्रमोद नन्दा की प्रार्थना से हुआ। गीत गाये गए, बाइबिल का पाठ सुनीता जोसेफ व कुमकुम चंद ने किया। विशेष गीत चर्च क्वायर एवं मसीही महिला समिति के सदस्यों द्वारा गाये गए। सभी उपस्थित महिलाओं को सम्मान देने के लिए डॉ. डोनैल्ड ने बाइबिल में वर्णित कुछ ऐसी महिलाओं के चरित्रों को उजागर किया जो आज की महिलाओं के लिए एक उदाहरण हैं। चर्च के नवयुवकों एवं नवयुवतियों ने सभी उपस्थित महिलाओं को गुलाब के फूल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्य पादरी सुनील के मसीह के मुख्य आशीष वन से आराधना का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...