बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस ऑफिस में शनिवार को क्राइम मीटिंग हुई। इस बीच पुलिस कप्तान ने मातहतों को आवश्यक हिदायतें दी। कप्तान ने सभी थानाध्यक्षों को यह निर्देश दिया कि जिले में हर हाल में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखनी है। अपराध नियंत्रण तथा अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापामारी होनी चाहिए। अपराधियों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए। उन्होंने लंबित वारंट व कांड के अनुसंधान, कांड में शामिल अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। उन्होंने थानाध्यक्षों से कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती-पैदल गश्ती-वाहन चेकिंग-यातायात नियमों के पालन का अभियान प्रभावी रूप से जारी रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...