नई दिल्ली, जनवरी 16 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों की अवैध छपाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली ठोस सूचना के आधार पर गाजियाबाद के लोनी स्थित जवली गांव में एक प्रिंटिंग यूनिट पर छापा मारा गया, जहां से विभिन्न कक्षाओं और विषयों की लगभग 32 हजार पायरेटेड एनसीईआरटी किताबें बरामद की गईं। छापेमारी के दौरान दो प्रिंटिंग मशीनें, एल्यूमिनियम प्रिंटिंग प्लेट, पेपर रोल और स्याही भी जब्त की गई, जिससे बड़े पैमाने पर अवैध छपाई का खुलासा हुआ। यह कार्रवाई 11 नवंबर 2025 को दर्ज एक मामले के आधार पर की गई। एनसीईआरटी के प्रकाशन प्रभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और तकनीकी पहचान में सहयोग किया। एनसीईआरटी ने स्पष्ट किया है कि उसकी किताबों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.