मेरठ, जून 14 -- सिविल लाइन क्षेत्र निवासी सब्जी विक्रेता के बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर रिटायर्ड कैप्टन के बेटे ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। तीन बार में रकम ली गई। पीड़ित राजकुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाघड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मानसरोवर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह सब्जी का ठेला लगाता है। उसके ठेले पर साकेत निवासी अभिषेक गौतम सब्जी खरीदने आता था। उसने कहा कि तुम्हारे बेटे आशुतोष की नौकरी लगवा दूंगा। चार लाख का खर्चा आएगा। उसे झांसे में लेकर तीन बार में ढाई लाख रुपये ले लिए। दो महीने बाद भी नौकरी नहीं लगी। अभिषेक ने नौकरी के एवज में डेढ़ लाख रुपये और मांगे। जानकारी पर पता चला कि पहले भी कई लोगों से रुपये ठग चुका है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.