मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ। लोहियानगर के ग्राम बजौट के जंगल में ट्यूबवेल के पास पेड़ पर 12 वर्षीय किशोर का शव लटका मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। पुलिस किशोर की शिनाख्त कराने में जुट गई है। बजौट में गुरुवार रात ट्यूबवेल के पास पेड़ पर 12 वर्षीय किशोर का शव लटका मिलने से हड़कंप मचा गया। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। किशोर का शव देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने किशोर की जेब से मोबाइल की लीड बरामद की है। जनपद के थानों में किशोर की फोटो भेजकर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी का कहना है किशोर की शिनाख्त के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.