मेरठ, मार्च 18 -- जानी पुलिस व स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश राकेश उर्फ मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी समेत दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है। एमआईईटी कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्रों के मोबाइल व लैपटॉप स्कूटी चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा सिवालखास में परचून की दुकान के शटर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। मेरठ पुलिस द्वारा आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। सोमवार को जानी पुलिस व स्वाट टीम ने गाजियाबाद थाना मोदीनगर फफराना बस्ती निवासी राकेश उर्फ मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी सभी घटना में शामिल होना कबूल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.