मेरठ, मार्च 7 -- रुड़की रोड पर शीलकुंज कॉलोनी का निर्माण करने वाले बांके बिहारी डेवलपर्स के पार्टनर्स पर अपने साथ 2.34 करोड़ की ठगी का आरोप लगाते हुए किसानों ने एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के बाद मुकदमे के आदेश दिए हैं। हाजीपुर गांव निवासी चरण सिंह गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। चरण सिंह ने आरोप लगाया 2024 में बांके बिहारी डेवलपर्स के पार्टनर चांदवीर सिंह और अमित गर्ग ने तीनों किसान भाइयों से उनकी सात बीघा जमीन खरीदी थी। इसके एवज में तीनों को एक-एक लाख एनएफटी से भुगतान किया गया। 20 लाख नकद दिए गए। बकाया दो करोड़ 34 लाख के 15 चेक बिल्डरों ने किसानों को दिए थे। किसानों का आरोप है बैंक में जमा करने पर सभी चेक बाउंस हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.