मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शहादत दिवस पर जीरोमाइल स्थित भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम किया। इसमें अतिथियों ने अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने क्रांतिकारी गतिविधियों से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दी थीं। उनके बताए रास्तों पर पर चलकर उनकी विरासत को आगे ले जाने की आवश्यकता है। मौके पर रामकिशोर झा, राम बच्चन यादव, अभिषेक कुमार, इफ्तेखार अहमद, चन्द्रदेव प्रसाद यादव, बृजलाल यादव, कृष्ण मुरारी यादव, दिलीप कुमार, डॉ. रणजीत कुमार, शैलेन्द्र प्रसाद गुप्ता, शिवचन्द्र प्रसाद, डॉ. रामबाबू यादव, सत्यम कुमार यादव, अनमोल कुमार, राज कुमार, आचार्य दीपक शास्त्री थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.