आगरा, नवम्बर 30 -- गुप्त क्रांतिकारी दल 'मातृवेदी' के कमांडर-इन चीफ गेंदालाल दीक्षित की 127वीं जयंती संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिमाओं की सफाई और पुष्पांजलि से हुई। वक्ताओं ने ग्राम मई में जन्मे गेंदालाल दीक्षित के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर स्मारक में निशुल्क प्रवेश की मांग की। शंकर देव तिवारी ने परिसर में उनका नाम लिखवाने की मांग की। वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल गुप्ता, पत्रकार शाह आलम राना, बनवारी लाल तिवारी, राजेश शर्मा, निर्देश तिवारी, संतोष तिवारी, मुकुल तिवारी, मणिका शर्मा, नेहा, रुचि आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.