अल्मोड़ा, जुलाई 8 -- क्षेत्र में हरेला पर्व को लेकर हेरेले की बुआई कर दी गई है। श्रद्धालुओं की ओर से विभिन्न प्रकार के अनाज टोकरियों में बोए गए। अब श्रावण मास के एक गते को हरेला काटने के साथ धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। हरेला पर्व हरियाली यानी पर्यावरण से जुड़ा है। इसे सुख, समृद्धि व शांति का प्रतीक माना जाता है। मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों में पर्व को लेकर हरेला बोया गया। वहीं, कुछ जगहों पर सोमवार को ही हरेला बो दिया गया था। लोगों की ओर से बांस, रिंगाल, तिमिल के पत्तों आदि की टोकरी बनाई गई। मुख्य रुप से गहत, झूगर, जौं, मक्का, सोयाबीन, गेहूं जैसे पांच अनाज साफ मिट्टी में इन टोकरियों में बोए गए। अब श्रावण एक गते यानी 16 जुलाई को हरेला काटने के साथ धूमधाम से पर्व मनाया जाएगा। त्योहार के दिन कुल पुरोहित की ओर से प्रतिष्ठा के साथ हरेला देवताओ...