दुमका, दिसम्बर 23 -- दुमका, प्रतिनिधि।शिकारीपाड़ा के एक पत्थर व्यवसायी राजेश कुमार भगत को एक युवक के द्वारा मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पत्थर व्यवसायी राजेश भगत ने शिकारीपाड़ा थाना में उक्त युवक बरुण सिंह सिसोदिया के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। व्यवसायी का आरोप है कि उनका शिकारीपाड़ा के घाट हरिपुर माइंस व क्रशर चलता है। घाट हरिपुर मौजा के अधीन दाग नम्बर-439(एन),364(ओ) और 363 है। जमावंदी नम्बर-46(एन),31(ओ) है। 4 जुलाई 2017 रजिस्टर नम्बर-334 पार्वती दास पति स्व. नारायण दास के द्वारा लिया गया था। उक्त जमीन की घेराबंदी की गई है। वर्तमान में बरुण सिंह सिसोदिया ने उक्त जमीन को रैयत को बहला-फुसलाकर अपने कम्पनी के नाम कर लिया है। बरुण सिसोदिया द्वारा जमीन से घेरा...