गढ़वा, दिसम्बर 25 -- गढ़वा, हिटी। पिछले 15 दिसंबर से शुरू हुई धान की खरीद कुछ दिनों में ही चरमरा गई है। अधिसंख्य केंद्रों में धान की खरीद ठप हो गई है। धान की खरीद के लिए कुल 54 धानक्रय केंद्र शुरू किए गए थे। अबतक 46985 क्विंटल धान की खरीद हुई है। अबतक तक 2424 किसानों को एसएमएस गया है। लेकिन अभी तक किसी किसान को भुगतान नहीं किया गया है। विभाग के अनुसार सभी केंद्रों पर दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों का आरोप है कि सरकार के दावे के बाद भी अबतक भुगतान नहीं हुआ है। धानक्रय केंद्र पर धान की खरीद निर्बाध रूप से नहीं होने के कारण किसान खुले में भी धान की बिक्री को विवश हैं। बिचौलिए के यहां वह सरकारी दर से भी कम की दर से बेचने को मजबूर हैं। फिलहाल रबी फसल की बुवाई का समय है। धान की बिक्री कर वह रबी फसल के लिए बीज सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.