संतकबीरनगर, दिसम्बर 6 -- संतकबीरननगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर ब्लाक में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के बीएलओ से बातचीत में सामने आया कि उन्होंने समय से 80 से 90 प्रतिशत फॉर्मों का वितरण करवा लिया, अधिकांश मतदाताओं ने फॉर्म वापस भी कर दिया है, लेकिन अपलोडिंग और फार्म सुधार की प्रक्रिया में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीएलओ ने बताया कि सबसे बड़ी दिक्कत मतदाता क्रम संख्या और मकान संख्या में गड़बड़ी की है। वर्ष 2003 की मतदाता सूची में एक मकान जो संख्या दर्ज है, वह नई सूची में अलग दर्ज है। ऐसे में मतदाता का सही घर खोजने में काफी समय लग जाता है। कई परिवारों में स्थिति यह है कि एक सदस्य बाहर दूसरे शहर में रह रहा है, तभी उसके नाम यहां भी दर्ज हैं और बाहर द...