बरेली, जून 23 -- क्योलड़िया में रात को उड़ते दिखे ड्रोन, हड़कम्प नवाबगंज। क्योलड़िया क्षेत्र में रात में ड्रोन उड़ते दिखे। जिसे देख लोगो मे हड़कम्प मच गया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने भी इसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी। रविवार की रात लोगों ने क्योलड़िया क्षेत्र में कई दरों उड़ते देखे। जिससे लोगों में दहशत फैल गयी। कोई इसे ईरान इस्राइल युद्ध मे चीन की ओर ईरान का साथ देने की कार्रवाई शुरू करने की बात कहने लगा। वही कोई ड्रोन के माध्यम से निगरानी की बात कहने लगा। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। तो पुलिस ने भी इसके बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दी। इंस्पेक्टर क्योलड़िया जितेंद कुमार ने बताया कि जो ड्रोन उड़ते हुए देखे जाने की बात कही जा रही है। वह सेटेलाइट से निगरानी की जा रही है। फोटो कैप्शन: क्योलड़िया में रात को उड़ते दिखे ड्...