नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- अरब सागर की लहरों पर तिरंगा लहराते हुए, भारतीय नौसेना न केवल भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रही है, बल्कि पड़ोसी पाकिस्तान को थर-थर कांपने पर मजबूर कर रही है। 2025 के मई में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी पश्चिमी फ्लीट तैनात की थी। यह तैनाती मात्र एक संकेत नहीं थी, बल्कि एक चेतावनी- कि पाकिस्तानी नौसेना के लिए यह 'विनाशकारी' साबित हो सकती थी। भारतीय सेना के डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने हाल ही में खुलासा किया, "पाकिस्तान ने झुक जाना ही बेहतर समझा, वरना नौसेना की कार्रवाई उनके लिए तबाही ला सकती थी।" यह घटना भारतीय नौसेना की ताकत का प्रतीक मात्र है। ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2025 के अनुसार, भारत की नौसेना कुल 293 जहाजों के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी फ्लीट है, जबकि कुल टन भार...