नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की पूर्व पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स ने आखिरकार 2021 में हुए तलाक पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने हालिया बयान में बताया कि आखिर बिल गेट्स के साथ उनका तलाक क्यों इतना आवश्यक हो गया था। मेलिंडा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई दिलचस्प खुलासे भी किए। मेलिंडा ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार द टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि उनका यह तलाक जरूरी था, क्योंकि वह उस रिश्ते में अपने मूल्यों के साथ जी नहीं पा रही थीं। यह बयान बिल गेट्स की उस टिप्पणी के कुछ ही हफ्ते बाद आया है जिसमें उन्होंने अपने और मेलिंडा के तलाक को अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बताया था।मेलिंडा ने बताया क्यों जरूरी था बिल गेट्स से तलाक मेलिंडा ने साफ कहा, "अगर आप अपने सबसे करीबी रिश्ते में अपने मूल्यों के साथ नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.