नई दिल्ली, जनवरी 8 -- शत्रुघ्न सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उनका रीसेंट पोस्ट चर्चा में है। इसमें उन्होंने अपने साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रीना रॉय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मजेदार बात ये है कि शत्रुघ्न सिन्हा का रीना रॉय से अफेयर रहा है। इस बात को वह कुबूल भी कर चुके हैं। अब लोग शत्रुघ्न की इन शुभकामनाओं पर उनके मजे ले रहे हैं। कई लोग लिख रहे हैं कि उन्होंने काफी बहादुरी का काम किया है। बता दें कि रीना रॉय का जन्मदिन 7 जनवरी को था।शत्रुघ्न की प्यारी शुभकामनाएं शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा है, 'एक बहुत प्यारी दोस्त के लिए जन्मदिन की प्यारी शुभकामनाएं, अब तक की बेस्ट एक्ट्रेसस में से एक, चार्मिंग स्टार,एक महान इंसान, पूरी तरह से बहुत बढ़िया पर्सनैलिटी रीना रॉय। आप पर हमेशा ईश्वर की कृपा रहे।' शत्रुघ्न सिन्...