नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- टीवी का हिट सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस वक्त लीप के बाद अलग मोड़ पर चल रहा है। 6 साल के लीप के बाद नोयना ने शांति निकेतन पर अपना कब्जा जमा लिया और तुलसी ने अलग घर बसा लिया है। भले ही सीरियल में नोयना को विलेन के तौर पर दिखाया जा रहा हो, लेकिन असल में उनसे कोई नफरत नहीं करता है। एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने नोयना का रोल निभाया है और काफी अच्छे से उन्होंने इस किरदार को किया। नोयना की इमेज होम ब्रेकर वाली बनी हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही हैं। बरखा सालों से बंगाली-हिंदी फिल्मों में काम कर रही हैं लेकिन उन्हें सीरियल से अलग पहचान मिल गई है। बरखा बिष्ट सीरियल में अक्सर साड़ियां कैरी करती हैं और उसमें उनका मेंटेन-फिट फिगर साफ दिखता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं बरखा का फिटनेस मंत्र क्या है।...