वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। केंद्र के दस और राज्य सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों को सेवा-सुरक्षा-सुशासन कार्यक्रम में गिनाया जाएगा। इसके लिए 25 से 27 मार्च तक नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज में 16 विभागों के स्टाल लगेंगे। इनमें योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी मिलेगी। साथ ही डिजिटल क्यूआर कोड भी लगाए जाएंगे। इन्हें स्कैन करते मोबाइल पर भी तुरंत जानकारी मिल जाएगी। संवरती काशी और क्लीन गंगा थीम पर पिछले वर्षों में वाराणसी की उपलब्धियां इसका खास आकर्षण होंगी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने सभी विभागों को समय से तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। थीम आधारित होंगे सभी कार्यक्रम तीन दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन 'महिला सशक्तीकरण तथा ओडीओपी पर आधारित कार्यक्रम होंगे। इसमें लाभार्थियों को आयुष्मान भारत, आवास समे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.