भोपाल, मार्च 9 -- मध्य प्रदेश का इस बार का बजट खास होने वाला है। मोहन सरकार इसे 12 मार्च को पेश करेगी, लेकिन इसके लिए एक व्यवस्था की गई है। अह लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करते ही बजट के बारे में सारी डिटेल मिल जाएगी। जी हां, इस बार के बजट को पढ़ने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा और तुरंत विधानसभा में पेश किया बजट खुल जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि मध्य प्रदेश की जनता को क्यूआर कोड से बजट पढ़ने की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश में कल यानी 10 मार्च से बजट सत्र की शुरुआत होगी और 12 मार्च को बजट पेश होगा। प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा इसे पेश करेंगे। इस बार का बजट 4 लाख करोड़ होने का अनुमान है। कई बड़ी घोषणाओं के साथ माना जा रहा है कि 2028 में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए भी बीजेपी सरकार प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.