हरदोई, जनवरी 13 -- हरदोई। एआरटीओ अरविंद सिंह ने जिले में संचालित सभी ई-रिक्शा वाहन स्वामियों और चालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे शीघ्र ही क्यूआर कोड ले लें। निर्धारित 10 रूटों पर ई-रिक्शा संचालन के लिए वाहन स्वामी और चालकों को 'पहले आओ-पहले पाओ' की तर्ज पर रूट आवंटित होंगे। तय रूट के अलावा किसी अन्य मार्ग पर ई-रिक्शा संचालन को अवैध माना जाएगा। कोतवाली शहर और कोतवाली देहात क्षेत्र में ई-रिक्शा संचालन के लिए वाहन स्वामी का नाम, चालक का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पंजीकरण संख्या, लाइसेंस संख्या और चरित्र प्रमाण पत्र सहित सभी आवश्यक प्रपत्र लेकर एआरटीओ कार्यालय में उपस्थित होकर कलर कोडिंग और क्यूआर कोड प्राप्त करना अनिवार्य होगा। शहर में लगभग 600 ई-रिक्शा संचालित हैं, लेकिन अभी तक मात्र 85 ई-रिक्शा चालकों ने ही क्यूआर कोड के लिए अपने प्रपत्र ज...