कानपुर, अप्रैल 17 -- कानपुर क्युइर वेलफेयर फाउंडेशन ने हरित सफ़र अभियान के तहत बुधवार को एक दिवसीय इलेक्ट्रिक बस यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा का नाम सपनों से मंजिल की ओर-प्रगति की बस यात्रा रखा गया। इस यात्रा को नाना राव पेशवा पार्क से शुरू किया गया। सभी प्रमुख स्थानों और बिठूर में सभी पर्यटन स्थल से होते हुए वापस फूल बाग पहुंची। इस यात्रा में महिला, ट्रांसजेंडर, क्युइर समुदाय, दिव्यांगजन, युवा और नागरिक शामिल हुए। इसका उद्देश्य क्लाइमेट फ्रेंडली परिवहन व्यवस्था की मांग को मुख्यधारा में लाना है। इसमें अनुज पाण्डेय, एहसान अंसारी, करण, सानिया अनवर, रवि शेखर और आकांक्षा सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.