हिन्दुस्तान ब्यूरो, फरवरी 20 -- झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए निर्धारित कटऑफ आयु की तिथि को लेकर उठे विवाद की गूंज गुरुवार को झारखंड विधानसभा में सुनाई दी। अलग-अलग दलों के तीन विधायकों ने इस मुद्दे को उठाते हुए परीक्षा की अधिसूचना में संशोधन की मांग की। जेपीएससी ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2025 के तहत 103 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग ने आयु सीमा की गणना के लिए एक अगस्त 2026 को कटऑफ तिथि निर्धारित की है। हालांकि, इस निर्णय का अभ्यर्थियों द्वारा विरोध किया जा रहा है और वे कटऑफ तिथि को संशोधित कर एक अगस्त 2018 करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे को कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने विधानसभा में उठाया। उनके साथ झामुमो विधायक अमित कुमार, जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने भी शून्यकाल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.