नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- मौसम बदलने के साथ ही बच्चे भी अक्सर खांसी-जुकाम की चपेट में आते रहते हैं। ऐसे में कई पैरेंट्स घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं, जिनमें से एक है बच्चे को थोड़ी सी ब्रांडी पिला देना। कई लोगों का मानना होता है कि बच्चे को सर्दी, जुकाम या खांसी होने पर अगर एक ढक्कन ब्रांडी दे दी जाए, तो काफी जल्दी आराम होता है। इसी के चलते वो रात में सोने से पहले बच्चे को थोड़ी सी ब्रांडी पिला देते हैं। लेकिन अब सवाल है कि क्या ये वाकई सेफ है? छोटे बच्चे को एक एडल्ट ड्रिंक दवा के नाम पर देना, वो भी बिना डॉक्टर की सलाह के काफी घातक हो सकता है। पीडियाट्रिशियन डॉ रवि मलिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में विस्तार से बताया है। आइए जानते हैं।क्या ब्रांडी देने से बच्चे की सर्दी-खांसी ठीक हो जाती है? डॉ रवि मालिक कहते हैं कि सर्दी-जुका...