रांची, जनवरी 28 -- झारखंड में वन्यजीवों के विविधतापूर्ण संसार को आम पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। वाइल्डलाइफ टूरिज्म के विकास के लिए सुविधायुक्त कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग इस दिशा में वन विभाग की मदद से बढ़ेगा। झारखंड में पलामू बाघ अभयारण्य देश के सबसे पहले घोषित टाइगर रिजर्व में से एक है। झारखंड में वन्यजीवों की एक समृद्ध विविधता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के जानवर, पक्षी और वनस्पति शामिल हैं। वन्यजीव पर्यटन के सीमित दायरे को व्यापक विस्तार दिया जाएगा। झारखंड के प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यानों की बात करें तो राज्य का सबसे पुराना बेतला राष्ट्रीय उद्यान, 1974 में स्थापित किया गया था। दलमा वन्य जीव अभयारण्य, पलामू बाघ अभयारण्य, हजारीबाग राष्ट्रीय उद्यान, लावालौंग वन्यजीव अभयारण्य प्रमुख हैं। यहां हाथी, बाघ, तेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.