पटना, फरवरी 7 -- Pappu Yadav Arrested: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गर्दनीबाग पुलिस ने करीब 31 साल पुराने एक मामले में शुक्रवार की आधी रात को गिरफ्तार कर लिया। मंदिरी स्थित आवास पर गिरफ्तारी के पहले करीब ढाई घंटे तक तनातनी की स्थिति रही। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए डटी रही और उधर, सांसद और उनके समर्थक अड़े रहे। गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने पुलिस को रोकने की कोशिश भी की। अंतत: रात 12 बजे पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर चिकित्सकीय जांच के लिए आईजीआईएमएस ले गई। पुलिस के मुताबिक यह मामला पटना के गर्दनीबाग थाना (कांड संख्या 552/95) का वर्ष 1995 का है, जिसमें कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी है। पुलिस की विशेष टीम इसी का तामिला कराने रात करीब साढ़े नौ बजे मंदिरी पहुंची थी। पप्पू यादव इस बात पर अड़ गये कि उनकी तबियत ठीक नहीं...