वॉशिंगटन, नवम्बर 18 -- मंगलवार को दुनिया में बड़ी संख्या में इंटरनेट यूजर्स को समस्या का सामना करना पड़ा। एक्स से लेकर चैटजीपीटी, कैन्वा, परप्लेक्सिटी और अन्य तमाम प्लेटफॉर्म्स पर लोगों को काफी परेशानी हुई। इस समस्या की जड़ में रहा क्लाउडफ्लेयर। आखिर क्या है यह क्लाउडफ्लेयर? इसमें समस्या आने के चलते कैसे दुनिया भर में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हुईं? क्या है क्लाउडफेयरक्लाउडफ्लेयर की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यह लाखों इंटरनेट प्रॉपर्टीज को सपोर्ट करता है। क्लाउडफ्लेयर की बदौलत आज बड़ी संख्या में बिजनेस, गैर-लाभकारी, ब्लॉगर्स जैसे तमाम ऐप्स और वेबसाइट्स सुरक्षित हैं। क्लाउडफ्लेयर की मुख्य खासियत वेबसाइट्स के भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करना, साइबर अटैक्स से सुरक्षा करना और लोडिंग स्पीड को तेजी देना शामिल है।...