विनोद मुसान, फरवरी 9 -- Chardham Heli Service: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को इस वर्ष और अधिक सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नए दिशा-निर्देशों के तहत संचालित की जाएंगी। केदारघाटी सहित अन्य धामों के लिए हवाई यात्रा अब पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के साथ सख्त नियमों के दायरे में होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। चारधाम हेली सेवाओं को मानवीय चूक के खतरे से मुक्त करने के उद्देश्य से उत्तराखंड में पहली बार विशेष कॉप्टर-रूट निर्धारित किए जा रहे हैं। भविष्य में सभी हेलीकॉप्टरों को इन्हीं तय कॉप्टर-रूट्स पर उड़ान भरना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही घाटी में उड़ान भरने वाले प्रत्येक हेलीकॉप्टर की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग के लिए अत्याध...