नई दिल्ली, जुलाई 22 -- देसी घी सदियों से भारतीय खानपान का हिस्सा रहा है। आयुर्वेद में तो इसे 'अमृत' कहा ही गया है, मेडिकल साइंस भी आज इसके फायदों को मान रहा है। हालांकि घी को ले कर कई तरह के मिथ भी लोगों के बीच फैले हुए हैं। एक तो यही है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को देसी घी अपनी डाइट से पूरी तरह निकाल देना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना ये भी है कि चूंकि घी एक गुड फैट है, इसलिए इसे हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी खा सकते हैं। इसपर हेल्थ एक्सपर्ट्स का क्या कहना है और हेल्थ के लिए क्या करना फायदेमंद होगा, आइए इसी बारे में जानते हैं।देसी घी में क्या-क्या होता है? हाई कोलेस्ट्रॉल में देसी घी खा सकते हैं या नहीं, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि घी में आखिर क्या-क्या होता हैं। घी की न्यूट्रिशन प्रोफाइल देखें तो इसमें लगभग 60-65 प्रतिशत सैचुरेटेड फ...