रांची, जुलाई 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि झारखंड में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात बड़े उत्साह से सुना। झारखंड की जमीनी सच्चाई, बेरोजगारी, महंगाई, आदिवासी अधिकारों, कोयला क्षेत्र की समस्याएं, किसानों की दुर्दशा और केंद्रीय योजनाओं में भेदभाव जैसे मुद्दों पर किसी भाजपा सांसद या विधायक को एक शब्द तक बोलने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के जनप्रतिनिधियों के पास झारखंड की बात करने की हिम्मत नहीं है? क्या सिर्फ दिल्ली की बातें सुनना ही उनका कर्तव्य है? अगर वे झारखंड के मुद्दों पर चुप हैं, तो किसके प्रतिनिधि हैं, जनता के या सत्ता के। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब सजग हो चुकी है। वह सिर्फ मन की बात नहीं, जनता की बात भी सुनवाना चाहती है। अब ...