नई दिल्ली, जून 6 -- टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले कप्तान शुभमन गिल के साथ मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। टीम इंडिया को इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान पहले ही हो गया है। इस टीम में श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है, जबकि उनको बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में फिर से शामिल किया है। अब गौतम गंभीर ने श्रेयस अय्यर के सिलेक्शन नहीं होने पर बात की और कहा कि उनको जरूरत पड़ने पर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बुलाया जा सकता है। गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर से जुड़े सवाल पर कहा, "देखिए, किसी को भी बुलाया जा सकता है। अगर कोई अच्छी फॉर्म में है तो उसे बुलाया जा सकता है। हम केवल 18 लोगों को चुन सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.