नई दिल्ली, फरवरी 18 -- लाइफ में एक सच्चे प्यार करने वाले साथी की तलाश हर किसी को होती है। जिसे पाने के लिए लोग अकसर डेटिंग से लेकर पूछताछ जैसे कई तरीके भी अपनाते हैं। घोस्टिंग और सिचुएशनशिप के दौर में युवाओं के बीच अब एक नया ट्रेंड काफी फेमस हो रहा है, जिसे लोग 'सनसेट क्लॉज' के नाम से जानते हैं। इस ट्रेंड को फॉलो करने वाले युवा मानते हैं कि यह रिश्ते में एक समझदारी भरा ठहराव है, जो भावनाओं के साथ-साथ आपके कीमती वक्त की भी कद्र करता है।यह सुनने में भले ही थोड़ा कड़वा या प्रैक्टिकल लगे, लेकिन असल में यह आपकी मानसिक शांति और कीमती वक्त को बचाने का एक समझदारी भरा जरिया है। जब दो लोग प्यार की तलाश में मिलते हैं, तो अक्सर 'शायद कल सब ठीक हो जाएगा' वाली धुंध में महीनों या सालों बर्बाद कर देते हैं। सनसेट क्लॉज इसी धुंध को साफ करने वाली वो रोशनी है...