नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- इंडिया और पाकिस्तान के बीच वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का छठा लीग मैच खेला गया। भारतीय टीम ने इसे बड़े अंतर से जीता, लेकिन इस मैच में एक विवाद उस समय खड़ा हो गया, जब पाकिस्तान की बल्लेबाज मुनीबा अली को थर्ड अंपायर ने नॉट आउट से आउट करार दे दिया था। रन आउट से जुड़ा ये मामला था, जिस पर काफी बहस हुई। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अंपायरों से भिड़ गईं, लेकिन थर्ड अंपायर ने जो आखिर में फैसला दिया, उसे पलटा नहीं गया। इस पर आईसीसी का नियम क्या है? उसके बारे में जान लीजिए। आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की प्लेइंग कंडीशन्स का लॉ 30.1 कहता है कि अगर गेंद के स्टंप्स पर लगने पर बल्लेबाज क्रीज से बाहर है तो उसे आउट दिया जाएगा। इसके अलावा लॉ 30.1.2 कहता है कि अगर बल्लेबाज का बैट या वह खुद क्रीज के अंदर गेंद के स्टंप्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.