नवी मुंबई, जनवरी 12 -- अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली गुजरात जायंट्स (GG) की टीम अपने बल्लेबाजों के अच्छे खेल के दम पर मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। जायंट्स का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है जिसकी बानगी उसके पहले दो मैच में देखने को मिली। इन दोनों मैच में उसने 200 से अधिक रन का स्कोर खड़ा करके जीत हासिल की।इस खूंखार खिलाड़ी से बचकर रहना होगा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को मिली जीत से उसका आत्मविश्वास बढ़ना तय है क्योंकि सोफी डिवाइन ने शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 95 रन की शानदार पारी खेली और इसके बाद उसके गेंदबाजों ने अपने बड़े स्कोर का अच्छी तरह से बचाव किया। कप्तान एशले गार्डनर ने आगे बढ़कर नेतृत्व किया...